Move to Jagran APP

आनलाइन मनाई सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती

छावनी स्थित रेलवे मंडल कायार्लय में मंगलवार को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का आनलाइन आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 06:22 PM (IST)
आनलाइन मनाई सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती
आनलाइन मनाई सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर :

loksabha election banner

छावनी स्थित रेलवे मंडल कायार्लय में मंगलवार को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का आनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक बलबीर सिंह तथा राजभाषा अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके तथा उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करके किया ।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हिदी साहित्य जगत के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार थे। उन्होंने विविध प्रयोगों- छंद, भाषा, शैली भाव, सम्बन्धी नव्यतर ²ष्टियों को नवीन दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कई छायाचित्र भी बनाए। उन्होंने कई उपन्यास, कहानियां और निबंध लिखे हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना जूही की कली है। उनकी प्रमुख रचनाओं में अनामिका, परिमल, अणिमा, आराधना, अर्चना आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जीवन तथा रचनाओं के बारे में जानकारी दी। राजभाषा अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों की साहित्यिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्वरचित रचनाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया था। उन्होंने स्वरचित रचनाओं की काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी को श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती पर किया गया था। इसमें 19 रेलकर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी रजनीश कुमार त्रिपाठी, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त को 2000, द्वितीय तरुण गोयल, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी को 1500, तृतीय श्री मुन्ना कुमार, लोको पायलट को 1000 तथा तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 500 प्रदान किए गए । इस कार्यक्रम का संचालन स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अमृतसर की ओर से किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.