रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: विनोद शर्मा
कोरोना को लेकर विशेष जागरूकता समारोह प्रधान अशोक बहल के नेतृत्व में स्थानीय साई पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कोरोना को लेकर विशेष जागरूकता समारोह प्रधान अशोक बहल के नेतृत्व में स्थानीय साई पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। एंटी कोरोना टास्क फोर्स पंजाब के प्रधान विनोद शर्मा, अनिरुध गुप्ता सीईओ डीसीएम ग्रुप आफ स्कूल, एस.के बांसल मुख्य सलाहकार, मेजर प्रदीप कुमार प्रदेश को-आर्डीनेटर बतौर विशेष मेहमान पहुंचे। इस दौरान कोरोना महामारी कारण हुए लॉकडाउन दौरान सिविल अस्पताल फिरोजपुर में 50 से अधिक नौजवानों को एनजीओ हेल्पिग हैंड्स के सहयोग के साथ करोना वॉरियर्स अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।
अशोक बहल ने आए मेहमान और रक्तदानियों का स्वागत किया। जनरल सचिव डॉ.सतिन्दर सिंह व प्रोजेक्ट इंचार्ज सुनील मोगा, विनोद शर्मा, अनुरिध गुप्ता और मेजर प्रदीप ने सभी को योगदान देने की अपील की। समागम को सफल बनाने में विपुल नारंग सलाहकार,सूरज मेहता, नितिन जेतली प्रधान हेल्पिग हैंड्स, सोहन सिंह सोढी, मोहित बांसल,सुनील मोंगा और स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस मौके एसके बांसल, मनजीत कुमार और सीमा रूदरा ने भी समागम में खूनदान पर विचार रखे। अंत में समूह खुनदानियों को विशेष मेहमान ने कोरोना वॉरियर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया।