Move to Jagran APP

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को झूठे केस में फंसा किया ब्लैकमेल

एएसआइ पर दुष्कर्म का आरोप लगा महिला ने पहले पर्चा दर्ज करवाया फिर पीड़ित से पैसों की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:15 PM (IST)
रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को झूठे केस में फंसा किया ब्लैकमेल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : एएसआइ पर दुष्कर्म का आरोप लगा महिला ने पहले पर्चा दर्ज करवाया फिर पीड़ित से पैसों की मांग की। पुलिस जांच में एएसआइ पर दर्ज केस तो रद हो गया लेकिन पीड़ित की पत्नी ने महिला और उसके सहयोगियों पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच आरोपितों पर मामला दर्ज तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

पीड़ित एएसआइ देवी लाल ने कहा सेवानिवृत्त होने से पहले वो 45 दिन की छुट्टी पर था तो अनीता रानी नामक महिला ने 29 अप्रैल 2021 को उस पर दुष्कर्म का झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया। मामले की जांच चलती रही। एक साल दो महीने के बाद उसको क्लीन चिट मिल गई और पर्चा रद हो गया। महिला की झूठी शिकायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देवीलाल की पत्नी बिमला रानी ने पुलिस के स्पेशल विग में छह मई 2022 को शिकायत की। जांच के बाद आरोपित महिला और उसके साथियों पर थाना फिरोजपुर कैंट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना छावनी फिरोजपुर के एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि देवी लाल की पत्नी बिमला रानी निवासी बस्ती पंडितों वाली जीया बगा झोक हरिहर ने बताया कि उसका पति पुलिस विभाग में एएसआइ के पद से 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त हो गया था। देवी लाल की रिटायरमेंट से पहले ही आरोपित अनीता रानी ने दुष्कर्म का मामला थाना छावनी में मामला दर्ज करवा दिया। आरोपित महिला देवी लाल से पैसा वसूलना चाहती थी। इस मामले में आरोपित अनिता, उसके पारिवारिक सदस्य कृष्ण सिंह, हरमीत सिंह, सीमा रानी निवासी दशमेश नगर जलालाबाद जिला फाजिल्का और शीलो बाई निवासी जलालाबाद ने साथ दिया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपितों के खिलाफ पहले भी कई मामलें दर्ज है और पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को अपने जाल में फंसा पैसे ऐंठता है गिरोह,

थाना प्रभारी जसविदर सिंह ने कहा आरोपित कई लोगों का गिरोह है जो अपने जाल में फंसा कर पैसा वसूलते है। गिरोह में एक वकील भी इनका सदस्य है। आरोपितों से पूछताछ के बाद कई अहम सुराग हाथ लगेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.