Move to Jagran APP

बलकार को दूसरी बार सौंपी वर्कर यूनियन की कमान

वाटर सप्लाई एवं कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों का तीसरा जिला स्तरीय चुनावी सम्मेलन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 11:36 PM (IST)
बलकार को दूसरी बार सौंपी वर्कर यूनियन की कमान

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : वाटर सप्लाई एवं कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों का तीसरा जिला स्तरीय चुनावी सम्मेलन हुआ। इसमें स्टेट समिति के उपप्रधान पंजाब रुपिंदर सिंह ने सर्वसम्मति से वर्करों की उपस्थित में चुनाव संपन्न करवाया। बेहतर कारगुजारी के लिए बलकार सिंह प्यारेआना को दूसरी बार सर्वसम्मति से फिरोजपुर जिले का प्रधान चुना।

loksabha election banner

जिला महासचिव हरजिंद्र सिंह मोमी, गुरपिंद्र सिंह को जिला खजांची, सुखदेव सिंह ममदोट, रमेश कुमार को जिला सीनियर उपप्रधान बनाया गया। निशान सिंह ममदोट, सुखचैन सिंह खाई, हरजीत सिंह को उपप्रधान, रणजीत सिंह खालसा प्रेस सचिव और हरदीप सिंह को सहायक प्रेस सचिव चुना गया। रणजीत सिंह जीरा को सलाहकार, मलकीत सिंह गुरुहरसहाय को प्रचार सचिव, सुखदेव सिंह मक्खू को दफ्तरी सचिव मनोनीत किया। प्रदेश उपप्रधान रुपिंदर सिंह की देखरेख में सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की शपथ ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.