Move to Jagran APP

भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं में आज जान फूंकेंगे आशुतोष

अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के बाद भाजपा ने 2022 में होने वाले विधानसभा को लेकर कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:52 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं में आज जान फूंकेंगे आशुतोष
भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं में आज जान फूंकेंगे आशुतोष

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के बाद भाजपा ने 2022 में होने वाले विधानसभा को लेकर कमर कस ली है। युवा मोर्चा की ओर से इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। फिरोजपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए प्रदेश सचिव आशुतोष मंगलवार को फिरोजपुर पहुंचेंगे और वह कार्यकर्ताओ को एकजुट होने के लिए प्रेरित करेंगे।

loksabha election banner

आशुतोष ने बताया कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है और पिछले छह सालों में केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल किसानों को कृषि सुधार कानून पर भड़काकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को संगठन की भलाई में जुटने के लिए प्राण फूंकने आएंगे। बता दें कि आशुतोष इससे पहले एबीवीपी के प्रदेश सचिव रह चुके हैं और यूथ अंगेस्ट करप्शन के प्रदेश संयोजक भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.