शहीद उधम सिंह चौंक में घंटाघर बनाने के विरोध में शिअद ने खोला मोर्चा
शहीद उधम सिंह चौक में हलका विधायक और जिला प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे घंटाघर का विरोध शुरू हो गया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : शहीद उधम सिंह चौक में हलका विधायक और जिला प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे घंटाघर का विरोध शुरू हो गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इसके विरोध में मोर्चा खोला दिया है। मंगलवार को यूथ अकाली दल के जिला प्रधान सुरिंदर सिंह बब्बू के नेतृत्व में धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया और पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और कांग्रेसी हलका विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर प्रधान सुरिंदर सिंह बब्बू ने कहा कि हलका विधायक और प्रशासन घंटाघर बनाकर शहीद उधम सिंह के नाम के साथ जाने जाते चौक को नया नाम देना चाहते हैं।
नेता दिलबाग सिंह विर्क ने कहा कि यूथ वर्कर शहर में घंटाघर बनाने के विरोध में नहीं हैं, परंतु इसे अन्य किसी जगह पर बनाया जाए। इस मौके पर कमलजीत सिंह प्रेमे वाला, हरमीत सिंह खाई, जसबीर सिंह, सीनियर नेता गुरजीत सिंह, बलजीत सिंह सफे वाला, सुरजीत सिंह अटारी, दर्शन सिंह खाई, चमकौर संधू, मलकीत सिंह, गिराई, जसपाल सिंह, हरजीत सिंह सिंह मौजूद रहे।