Move to Jagran APP

21 दिन बाद 18 प्लस को शनिवार से लगेगी वैक्सीन

जिले में 21 दिन बाद शनिवार से एक बार फिर से 18 प्लस के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो रही है। शुक्रवार देर सायं फिरोजपुर के लिए सेहत कर्मियों को चंडीगढ़ से 35 00 डोज मिली है। इसी के साथ 45 प्लस के लिए छह हजार डोज भी मिली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:42 PM (IST)
21 दिन बाद 18 प्लस को शनिवार से लगेगी वैक्सीन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिले में 21 दिन बाद शनिवार से एक बार फिर से 18 प्लस के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो रही है। शुक्रवार देर सायं फिरोजपुर के लिए सेहत कर्मियों को चंडीगढ़ से 35 00 डोज मिली है। इसी के साथ 45 प्लस के लिए छह हजार डोज भी मिली।

loksabha election banner

18 प्लस की वैक्सीनेशन रुकने के कारण टीकाकरण सेंटर्स से आवेदक वापस जा रहे थे और डोज का इंतजार कर रहे सेहत विभाग के अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। सिविल सर्जन राजिदर राज ने कहा कि टीकाकरण सेंटर्स पर आने वाले आवेदकों के साथ टीकाकरण सेंटर्स पर ड्यूटी देने वाले संपर्क में है। उम्मीद है शनिवार को 18 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान सही ढंग से शुरू होगा। सेहत कर्मी इसके लिए तैयार हैं। वैक्सीन पहुंचने की जानकारी अलग-अलग माध्यम या मीडिया से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

जिले के 12 टीकाकरण सेंटर्स में 18 प्लस की वेक्सीनेशन शुरू होने जा रही है। समय पहले की तरह ही सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। जिले में 45 प्लस उम्र वालों के लिए डोज की कमी नहीं थी। अब 6 हजार नई डोज देने के बाद अधिक से अधिक लोगों को वेक्सीन देने पर जोर दिया जा रहा है।

140 लोगों ने दी कोरोना को मात, 56 आए चपेट में संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिले में शुक्रवार को कोरोना के 56 नए केस मिले हैं, जबकि 140 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जिससे एक्टिव केसों का आंकड़ा 650 पर पहुंच गया है। सिविल सर्जन डा. राजेंद्र राज ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 65 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला व 75 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.