Move to Jagran APP

कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : विधायक अरूण नारंग

अबोहर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 12

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 03:51 PM (IST)
कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : विधायक अरूण नारंग
कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : विधायक अरूण नारंग

जागरण संवाददाता, अबोहर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में अरोड़ वंश धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक अरूण नारंग ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सिर्फ दलितों के ही नहीं बल्कि हर वर्ग के हितैषी थे। डॉ. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। विधायक नारंग ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में पिछड़ों व दलितों के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक उत्पीड़न के शिकार लोगों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे अपने समय के सर्वाधिक विद्वान और सुविज्ञ नेताओं में से थे। वे वंचितों के हित में सतत संघर्ष कर जननायक कहलाए। कार्यक्रम में डा. आंबेडकर चौक पर जाकर दीपमाला भी की गई।

loksabha election banner

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनपत सियाग, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान शिवराज गोयल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कृष्ण नागपाल, भाजपा मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, पूर्व जिला प्रधान सीताराम शर्मा, विष्णु भगवान डेलू, सिकंदर कपूर, पार्षद ठाकर दास सिवान समेत अन्य पार्षद व मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकार दास सिवान, जिला प्रधान धर्मवीर मलकट व जिला महासचिव मनीराम अडानी का विशेष सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.