दमनप्रीत ने जीती लड़कियों की कुश्ती
अबोहर पहला स्व. बलविदर सिंह पीटीआइ यादगारी कुश्ती दंगल रविवार को यहां के सरकारी सीसे स्कूल में करवाया गया। जिसमें विभिन्न शहरों की लड़के व लड़कियों ने अपने जौहर दिखाए।
संवाद सहयोगी, अबोहर : पहला स्व. बलविदर सिंह पीटीआइ यादगारी कुश्ती दंगल रविवार को यहां के सरकारी सीसे स्कूल में करवाया गया। जिसमें विभिन्न शहरों की लड़के व लड़कियों ने अपने जौहर दिखाए।
प्रबंधक कुलवंत राय ने बताया कि 55 किलो भार वर्ग में बाल केसरी कुश्ती में फरीदकोट के बब्बल ने पहला, शिनाल अबोहर ने दूसरा व शमशेर भदोड़ ने तीसरा व अंशदीप अबोहर ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहने वाले को 25 सौ, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 15 सौ व चौथे स्थान पर रहने वाले को एक हजार की राशि का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 65 किलो भार वर्ग की सितारे पंजाब कुश्ती में शमशेर फरीदकोट ने पहला, अजय कुमार ने दूसरा, हरदीप फरीदकोट ने तीसरा व राम कुमार रत्ती रोड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहने वाले को 51 सौ, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 41 सौ, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 31 सौ व चौथे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 21 सौ का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 65 किलो शाने पंजाब कुश्ती में अभिमन्यू अबोहर ने पहला, रोबिनप्रीत अबोहर ने दूसरा, मनप्रीत खन्ना ने तीसरा व अर्शदीप कोटकपूरा ने चौथा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पहले स्थान पर रहने वाले पहलवान को 61 सौ, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 51 सौ, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 41 सौ व चौथे स्थान पर रहने वाले को 31 सौ की राशि इनाम स्वरूप दी गई। 75 किलो पंजाब कुमार की कुश्ती में वरिदर खन्ना ने पहला, लवप्रीत अबोहर ने दूसरा, सुखमन फरीदकोट ने तीसरा व नारायण कोटकपूरा ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहने वाले पहलवान को 71 सौ, दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 51 सौ, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 41 सौ व चौथे स्थान पर रहने वाले को 31 सौ का नगद राशि का पुरस्कार दिया गया। लड़कियों के 60 किलो भार वर्ग में दमनप्रीत अबोहर ने पहला, जैसमीन अबोहर ने दूसरा, गुरशरण फरीदकोट ने तीसरा व सिमरण फरीदकोट ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहने वाली पहलवान को 21 सौ, दूसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान को 15 सौ, तीसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान को एक हजार व चौथे स्थान पर रहनी वाली पहलवान को 9 सौ की राशि का पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर हरबंस सिंह, सतनाम दास, कुलवंत राय, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, हरमिदर सिंह, बलवीर सिंह पहलवान, कश्मीरा सिंह पहलवान, विजय शर्मा, गुरविदर सिंह डिट़्टी, गुरफतह सिंह व शेरा पहलवान के अलावा प्रिसिपल मोहन लाल कुदाल मौजूद थे।