फिरोजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की दर्दनाक मौत
फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में एक पेट्रोल पंप कर्मी रशनप्रीत सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें
-1794054758015_m.webp)
अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
गुरुहरसहाय में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई।
मृतक रशनप्रीत सिंह पेट्रोल पंप पर काम करता था।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक की मौत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एएसआइ सुखचैन सिंह के अनुसार सुरजीत सिंह निवासी गांव दीप सिंह वाला (फरीदकोट) ने बताया कि बेटा रशनप्रीत सिंह गुरुहरसहाय के गुदडढ़ंडी रोड स्थित नियारा पेट्रोल पंप पर काम करता था।
पंप से घर जाते समय बस्ती केसर वाली के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।