Move to Jagran APP

72 ग्राम हेरोइन, 1720 प्रतिबंधित गोलियों व मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके उनसे 72 ग्राम हेरोइन 1720 प्रतिबंधित गोलियां व मोटरसाइकिल बरामद किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 05:50 PM (IST)
72 ग्राम हेरोइन, 1720 प्रतिबंधित गोलियों व मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय : थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके उनसे 72 ग्राम हेरोइन, 1720 प्रतिबंधित गोलियां व मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज किए है।

loksabha election banner

थाना लक्खोके बहराम के एएसआइ अंग्रेज सिंह ने छापेमारी करके आरोपित जगरूप सिंह निवासी गांव लक्खो के बहराम को गिरफ्तार कर उससे 72 ग्राम हेरोइन बरामद की। जबकि दूसरे मामले में इसी थाने के एएसआइ महेश सिंह ने गांव गुदड़ ढंडी से जीटी रोड फिरोजपुर-फाजिल्कारोड से मोरसाइकिल डीलक्स पीबी-05आर-2749 पर सवार आरोपित गुरबख्श सिंह निवासी गांव खुंदड़ हिठाड़ से पुलिस को 1720 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। मामले की जांच कर रहे अंग्रेज सिंह व महेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलों में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.