यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Firozpur News: भारत-पाक बॉर्डर पर 17 लाख की ड्रग मनी बरामद, दुबई से आए व्यक्ति को बीएसएफ ने पकड़ा
Firozpur News भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने दुबई से आए भारतीय को 17 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ ...और पढ़ें

फिरोजपुर,जागरण संवाददाता। भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने दुबई से आए भारतीय को 17 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। वहीं, उसका साथी, जो भारतीय सेना में कार्यरत है मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें Punjab: कार हुई बेकाबू, पहले महिला को कुचला फिर मारी बाइक सवार को टक्कर, आरोपित मौके से फरार
दुबई से आया था आरोपी
शनिवार को बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को निशाने पर लिया। एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने में बीएसएफ कामयाब रही, जबकि एक संदिग्ध मौके से फरार हो गया। निहाल सिंह का साथी फरार साथी लखबीर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है और लेह लद्दाख में तैनात है।
यह भी पढ़ें Punjab: सीएम मान ने 36 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पहले जत्थे को सिंगापुर दौरे के लिए किया रवाना
सेना से जुड़ा ये शख्स मौके से फरार हो गया है। इसको पकड़ने के लिए लगातार बीएसएफ छापेमारी कर रही है। सेना से इस शख्स के तार जुड़े होने के कारण, बीएसएफ इसे पकड़ने के लिए जोरआजमाइश कर रही है।
बीएसएफ को मिली थी गुप्त सूचना
गुप्त सूचना के आधार पर जब बीएसएफ अधिकारी सर्च करके वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में उन्हें हरियाणा नंबर की एक कार दिखाई दी, जिसमें 2 संदिग्ध व्यक्ति बैठे थे। अधिकारियों ने संदिग्धों को देखकर फैरन एक्शन लिया। बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा तलाशी ली गई तो उसमें से लाखों रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।
बीएसएफ ने दुबई से आए हुए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सेना से संबंधित दूसरा व्यक्ति फरार हो गया है, जिसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जानकारी थाना सदर में दी गई है। अब फरार संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।