सरकारी स्कूल गुमजाल में मनाया वातावरण दिवस
सरकारी हाई स्कूल गुमजाल में साइंस मास्टर और ईको क्लब इंचार्ज गगनदीप सिंह सेखों की अगुआई में विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों में वातावरण दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 03:38 PM (IST)
संस, अबोहर : सरकारी हाई स्कूल गुमजाल में साइंस मास्टर और ईको क्लब इंचार्ज गगनदीप सिंह सेखों की अगुआई में विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों में वातावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और वातावरण जागरूकता का संदेश देते हुए चार्ट बनाए और स्लोगन लिखे। विद्यार्थियों द्वारा गंगा क्विस्ट मुकाबले में आनलाइन भाग भी लिया गया। इस अवसर पर हेडमास्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने वृक्षों की अहमियत के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। वातावरण दिवस के मुकाबलों के साथ ही सात दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें