सरकारी स्कूल केरियां में मनाया महिला दिवस
सरकारी हाई स्कूल केरियां जिला फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्कूल प्रमुख संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान पंजाबी के सेवानिवृत मिस्ट्रैस सतवंत कौर थे।
संवाद सूत्र, फाजिल्का :
सरकारी हाई स्कूल केरियां जिला फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्कूल प्रमुख संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान पंजाबी के सेवानिवृत मिस्ट्रैस सतवंत कौर थे। इस मौके पर सतवंत कौर ने महिला दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में व्यक्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं फिर भी बाल विवाह, पर्दा प्रथा, लड़कियों को कोख में मारने जैसी कुरीतियां पूरी तरह खत्म नहीं हो रही। स्कूल मुखी ने अपने संबोधन में महिलाओं के हक्कों के लिए मिल जुलकर कोशिश करने की बात कही। उन्होंने किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी की बात भी कही। इस अवसर पर नौवीं कक्षा की पूजा रानी ने कविता पेश की। इस अवसर पर स्कूल मुखी, मुख्य मेहमान सहित स्कूल की सभी महिला अध्यापकों और कुक कम हेल्पर का सम्मान किया गया। मंच संचालन हिदी शिक्षिका अर्पणा ने किया। कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
फाजिल्का के बोहर रोड पर स्थित कौटिल्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कोविड-19 की हिदायतों का पालन करते हुए प्रिसिपल कविता सपड़ा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रिसिपल कविता सपड़ा द्वारा की गई। इस मौके प्रिसिपल कविता सपड़ा ने विद्यार्थियों व स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान और उन्हें उनका पूर्ण अधिकार व सम्मान मुहैया करवाना है।
उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने की तभी सार्थकता है जब हम हर महिला का सम्मान करें और सुरक्षात्मक माहौल मुहैया करवाएं। प्रिसिपल सपड़ा ने कहा कि आज की महिलाओं ने चौका चूल्हा से लेकर पूरी दुनिया को नाप लिया है और किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज महिलाएं हर अधिकार और मान सम्मान की हकदार हैं लेकिन कई बार देखने में आया है कि उनको सम्मान नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि हम सबको महिलाओं को उनका सम्मान दिलाना होगा और सम्मान करना होगा। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा महिलाओं के सम्मान में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में समूह स्टाफ ने सहयोग किया।