Move to Jagran APP

महिलाओं को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए : एसपी

गोपीचंद आर्य महिला कालेज में महिला सुरक्षा विषय पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में मुख्य वक्ता एसपी क्राइम व वूमेन अवनीत कौर ने विशेष रूप से शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM (IST)
महिलाओं को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए : एसपी
महिलाओं को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए : एसपी

संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपीचंद आर्य महिला कालेज में महिला सुरक्षा विषय पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में मुख्य वक्ता एसपी क्राइम व वूमेन अवनीत कौर ने विशेष रूप से शिरकत की।

loksabha election banner

एसपी अवनीत कौर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी नियमों, कानूनों व संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम, भ्रूण हत्या व सामाजिक छेड़छाड़ जैसी समस्याओं का निवारण व उपाय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए व खुद की सुरक्षा के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी काबिलियत को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक खेलों में भी महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। इंचार्ज डिस्ट्रिक्ट वूमेन हेल्प डेस्क फाजिल्का सब इंस्पेक्टर रिपल रानी तथा वूमेन सेफ्टी अफिसर, सब इंस्पेक्टर विमला कौर ने लड़कियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुरक्षित महसूस कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रिसर्च सेंटर आफिसर एएसआइ बलदेव सिंह तथा अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। प्रिसिपल डा. रेखा सूद हांडा ने एसपी अवनीत कौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्टडी सेंटर कोआर्डिनेटर अमनदीप कौर व को- कोआर्डिनेटर अनीता राज को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को आने वाली चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए बल्कि उन चुनौतियों का निडर होकर मुकाबला करने को उत्साहित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.