Move to Jagran APP

महिलाओं ने कहा भारतीय न्यायप्रणाली पर गर्व

निर्भया कांड के आरोपितों को सजा मिलने में सात वर्षों का लंबा समय लग गया। ऐसे गंभीर मामलों में तो आरोपितों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:10 AM (IST)
महिलाओं ने कहा भारतीय न्यायप्रणाली पर गर्व
महिलाओं ने कहा भारतीय न्यायप्रणाली पर गर्व

संवाद सहयोगी, अबोहर: निर्भया कांड के आरोपितों को सजा मिलने में सात वर्षों का लंबा समय लग गया। ऐसे गंभीर मामलों में तो आरोपितों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। फिर भी आरोपितों को फांसी की सजा मिलने से महिलाओं का न्यायप्रणाली में विश्वास बढ़ा है। इससे दूसरे लोगों को भी सबक मिलेगा। निर्भया कांड के आरोपितों को फांसी की सजा मिलने पर महिलाओं ने गर्व महसूस किया व अपने विचार व्यक्त किए। ऐसे कुकृत्य करने वाले लोगों को जीने का अधिकार नहीं

loksabha election banner

डॉ. लतिका नागपाल ने कहा कि निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके दोषियों को इतने वर्षों तक सजा मिलने में हुई देरी के दौरान लोगों का विश्वास देश की न्याय प्रणाली से डगमगाने लगा था न्याय प्रणाली के आभारी हैं।

--

ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा

नवयुग सीसे स्कूल

के प्रिंसिपल किरण अरोड़ा ने कहा कि निर्भया कांड के आरोपियों को सजा मिलने में सात वर्षों का लंबा अर्सा लग गया। ऐसे गंभीर मामलों में तो आरोपितों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। इस निदनीय अपराध के लिए जो आरोपियों को मृत्युदंड की सजा हुई यह काफी पहले हो जानी चाहिए थी। लेकिन फिर भी अरोपितों को हुई मौत की सजा से अन्य युवकों को भी यह संदेश मिलेगा और वे ऐसी घटनाओं की पुर्नावृति से घबराएंगे।

--

न्यायप्रणाली पर विश्वास बढ़ा

सर्वहितकारी विद्या मंदिर के प्रिंसिपल किरण तिन्ना ने कहा कि निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर महिलाओं का देश की न्याय प्रणाली पर विश्वास बढ़ा है व उन्होंने न्याय प्रणाली पर गर्व महसूस किया है। माता पिता का भी अब यह फर्ज बनता है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार दें ताकि वे लड़कियों की इज्जत करना सीखें।

--

अन्य आरोपियों के लिए एक बडा संदेश

भाजपा महिला मोर्चा के प्रधान मोना जयसवाल

ने कहा कि देश में पहली बार दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपियों को फांसी पर लटकाए जाने से अन्य आरोपियों के दिलो में भय का माहौल पैदा होगा और ऐसी घटनाओं पर अकुंश लग पाएगा। आरोपियों को मिली फांसी की सजा अन्य आरोपियों के लिए एक बडा संदेश है कि नारी जाती की इज्जत को तार तार करने वाले लोगो को जीने का अधिकार नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.