वरिदर कुमार बने दी रेवेन्यू पटवार यूनियन के अध्यक्ष
दी रेवेन्यू पटवार यूनियन तहसील जलालाबाद की बैठक अशीष कुमार प्रदेश सदस्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जलालाबाद के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया
संवाद सूत्र, जलालाबाद : दी रेवेन्यू पटवार यूनियन तहसील जलालाबाद की बैठक अशीष कुमार प्रदेश सदस्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जलालाबाद के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें वरिंद्र कुमार को अध्यक्ष, गौतम कंबोज को महासचिव, महिदर प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, परमजीत सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, गगनीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरी कृष्ण को उपाध्यक्ष, मनदीप सिंह को दफ्तर सचिव चुना गया।
इसके अलावा बलदेव सिंह, अशीष कुमार, रणजोध सिंह व संदीप कुमार को जिला बाडी सदस्य नियुक्त किया गया। उधर, नवनियुक्त अध्यक्ष वरिदर कुमार ने आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को तनदेही के साथ निभाएंगे।
दिल्ली इंटरसिटी के कुछ डिब्बे अनारक्षित करने की मांग संवाद सूत्र, फाजिल्का : नार्दन रेलवे पैसेंजर समिति के जोनल अध्यक्ष विनोद कुमार भवनिया ने रेल मंडल प्रबंधक फिरोजपुर छावनी, रेलमंत्री भारत सरकार व जनरल मैनेजर नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली को पत्र लिखकर फाजिल्का से दिल्ली गाड़ी संख्या 04507-04508 के कुछ डिब्बों को अनारक्षित करने की मांग की है। क्योंकि पहले यह गाड़ी चलती थी तो कुछ कोच अनारक्षित थे। लेकिन अब इस गाड़ी को आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04639-04640 फिरोजपुर से मोहाली के लिए चलती है। इस गाड़ी को फाजिल्का श्री गंगानगर तक बढ़ाने की मांग की है ताकि मोहाली चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। साथ ही गाड़ी संख्या 74982 फाजिल्का से कोटकपुरा को पुन: चलाया जाने और फिरोजपुर से अबोहर तक के सैक्शन को 24 घंटे के लिए खोला जाए। यह सैक्शन 24 घंटे खुला न होने के कारण केवल एक गाड़ी फिरोजपुर से हनुमानगढ़ के लिए चलती है। जबकि फाजिल्का-अबोहर सैक्शन पर लगभग 250 करोड़ रूपये खर्च हो चुके हैं। एक गाड़ी के चलने से तो खर्च के अनुसार आमदनी भी पुरी नहीं होती। इस मौके समिति के पैट्रन राजपाल गुंबर, शक्ति कामरेड, नौरंग लाल ब्लाक प्रधान, राजन कुक्कड़, राज कुमार सोनी, डा. प्रदीप सेठी, रविकांत डोडा, दर्शन कमरा, बलदेव कृष्ण बब्बर आदि ने उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।