विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उषमिदर ने किया यूनिवर्सिटी में टाप

By JagranEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 09:38 PM (IST)

गोपी चंद कॉलेज की छात्रा उषमिदर ने एमए अंग्रेजी चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में यूनिवर्सिटी में टाप कर कालेज व शहर का नाम रोशन किया है।

उषमिदर ने किया यूनिवर्सिटी में टाप
उषमिदर ने किया यूनिवर्सिटी में टाप

संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपी चंद कॉलेज की छात्रा उषमिदर ने एमए अंग्रेजी चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में यूनिवर्सिटी में टाप कर कालेज व शहर का नाम रोशन किया है।

प्रिसिपल डा. रेखा सूद हांडा ने बताया कि कालेज की छात्रा उषमिदर ने 80.16 फीसद अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी टापर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि छात्रा साक्षी ने 79.11 फीसद अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में दूसरा व तरुणप्रीत कौर ने 77.72 फीसद अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रजनी रानी ने 77.16, रमन रानी ने 76.94 व आंचल ने 76.05 अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में क्रमवार पांचवां, छठां व सातवां स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की शानदार उपलब्धि पर प्रिसिपल डा. रेखा सूद हांडा ने अंग्रेजी विभाग की प्रमुख डा. आरती कपूर, डा. सीमा सोमानी, अमनदीप कौर, शिवांगी के अलावा छात्राओं, उनके अभिभावकों व कॉलेज स्टाफ को बधाई देते छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आप की नीतियों से करवाया अवगात संस, अबोहर: आम आदमी पार्टी के हलका बल्लुआना इंचार्ज अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने वीरवार को बल्लुआना के गांव चक राधेवाला में आम आदमी पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि अब तक अकाली-भाजपा व कांग्रेस पार्टियां झूठे वायदे करके सत्ता में आती रही हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी असमर्थ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में कोई भी पद स्थिर नहीं है। वहीं पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों की रिपोर्ट मांगती है और उसी आधार पर बेअंत सिंह को पद से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बेअंत सिंह को ब्लाक इंचार्ज से हटाकर जिला स्तरीय टीम में शामिल करना है, जिसके लिए उनका नाम हाईकमान को भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह सरकारी कर्मचारी होते हुए आम आदमी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट भी पार्टी के पास पहुंच चुकी है।