कर्मचारियों को लैब की ड्यूटी के बारे में बताया
लैब अटेंडेंट की दो दिवसीय ट्रेनिग जिला शिक्षा और ट्रेनिग संस्था फिरोजपुर में डाईट प्रिसिपल सीमा रानी और डीएम विज्ञान उमेश कुमार की अध्यक्षता में करवाई गई।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : लैब अटेंडेंट की दो दिवसीय ट्रेनिग जिला शिक्षा और ट्रेनिग संस्था फिरोजपुर में डाईट प्रिसिपल सीमा रानी और डीएम विज्ञान उमेश कुमार की अध्यक्षता में करवाई गई।
ब्लाक मैटर कमल, गुरमीत सिंह और बलविंदर सिंह ने प्रशिक्षण दिया। लैब की ड्यूटी संबंधी जानकारी दी। इस मौके एसएलए को स्टाक रजिस्टर, लैब सेफ्टी, फायर कंट्रोल, कांच के समान की साफ-सफाई, लैब में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान की जान-पहचान, माइक्रोस्कोप, स्लाइडें बनानी, बिजली सर्किट क्रियाओं, चुंबकीय क्रियाओं, तेजाब और रसायनों संबंधी जानकारी, तेजाबा की धातुओं के साथ क्रिया आदि क्रियाएं करवाई गई और जानकारी दी गई। उसके बाद 6-6 एसएल के आठ ग्रुप बनाकर खुद उनसे क्रियाएं करवाई और क्रियाओं को करने में आ रही मुश्किलों संबंधी बताया गया। इस मौके पर एसएलए गुरचरन सिंह, संदीप कंबोज पिडी, संदीप कुमार छागां राय, गौरव शर्मा, करन कंबोज, दीप माला, नंदनी, कोमल अनेजा, पलविन्दर कौर, जसपाल भटेजा, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।