विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनभर बंद रहा फाटक, लोग परेशान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 09:54 PM (IST)

अबोहर-फाजिल्का रेलवे ट्रैक पर ओवरआलिग का काम करने के लिए वीरवार को अबोहर-सीतो मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद रखा गया।

दिनभर बंद रहा फाटक, लोग परेशान
दिनभर बंद रहा फाटक, लोग परेशान

संस, अबोहर: अबोहर-फाजिल्का रेलवे ट्रैक पर ओवरआलिग का काम करने के लिए वीरवार को अबोहर-सीतो मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद रखा गया। हालांकि इस कारण कोई गाड़ी प्रभावित नहीं हुई, लेकिन फाटक बंद रखने सबंधी पहले कोई सूचना जारी न करने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि रेलवे ंिवभाग को फाटक बंद रखने से पहले सार्वजनिक सूचना देनी चाहिए थी।

रेलवे विभाग की ओर से अबोहर-फाजिल्का रेल मार्ग पर सीतो फाटक पर रेलवे लाइनों के रख-रखाव का काम किया जाना था, जिस कारण फाटक सुबह अचानक पूरी तरह से बंद कर दिया गया, जो देर शाम तक बंद रहा। इस मार्ग पर तीन प्राइवेट स्कूल होने के कारण जब छुट्टी के समय अभिभावक बच्चों को स्कूल से लेने के लिए इस मार्ग पर पहुंचे तो फाटक बंद होने के कारण उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ा व हनुमानगढ़ रोड से काफी दूर से घूम कर स्कूल पहुंचना पड़ा, जिस कारण वह लेट हो गए व उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह स्कूली वाहन वालों को दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ा। लोगों में इस बात को रोष था कि रेलवे विभाग ने अगर पूरा दिन फाटक पर आवाजाही बंद रखनी थी तो इसके लिए अग्रिम सूचना जारी करनी चाहिए थी ताकि लोगों को परेशान न होना पड़ता।

स्टेशन मास्टर गोपाल बंसल ने कहा कि फाटक बंद रखने संबंधी सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह केवल एक दिन के लिए रिपेयर के कारण था। शाम को फाटक चालू कर दिया गया है।