विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों ने बंद करवाया फिल्म का शो

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 10:04 PM (IST)

अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी का पंजाब भर के किसान विरोध कर रहे हैं जिसके तहत अबोहर में भी ...और पढ़ें

किसानों ने बंद करवाया फिल्म का शो
किसानों ने बंद करवाया फिल्म का शो

संवाद सहयोगी, अबोहर : अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी का पंजाब भर के किसान विरोध कर रहे हैं, जिसके तहत अबोहर में भी रविवार को किसानों ने सूर्यवंशी फिल्म के खिलाफ रोष जताया व मिराज सिनेमा में चल रहा शो बंद करवा दिया।

हनुमानगढ़ रोड पर मिराज सिनेमा के बाहर पहुंचे किसानों ने रविवार दोपहर जमकर नारेबाजी की और सिनेमा के अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान 15 से 20 लोग फिल्म देख रहे थे। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रबंधकों ने फिल्म बंद कर दी व लोगों को उनका पैसे वापस कर दिए। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्य सिनेमा के बाहर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि उन्हें संयुकत किसान मोर्चा का संदेश आया है कि यह फिल्म पंजाब में नहीं चलने दी जाएगी, क्योंकि अक्ष्य कुमार ने किसानों के खिलाफ तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा जब तक अक्ष्य कुमार किसानों से सार्वनजिक तौर पर माफी नहीं मांगते। उनकी कोई भी फिल्म पंजाब में नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने सिनेमा प्रबंधको को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म चलाने की कोशिश की तो वह सिनेमा के गेट पर ताला लगा देंगे व कोई भी फिल्म नहीं चलने देंगे। मिराज सिनेमा के मैनेजर बलविदर सिंह ने बताया कि फिल्म बंद कर दी गई है व जो लोग शो देख रहे थे उनको रिफंड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास प्रशासन से इस तरह के कोई आदेश नहीं पहुंचे हैं। वह किसानों के साथ हैं व किसानों को जिला प्रशासन से मिलकर जिले में यह फिल्म बैन करने की मांग करनी चाहिए ताकि इस बारे जिला प्रशासन आदेश जारी करे। इस मौके पर किसान सुखजिदर सिंह राजन, सुखमिदर सिंह, सोनू संधू, रूपेंद्र इत्यादि किसान मौजूद थे। वहीं नगर थाना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पुलिस बल समेत मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।