एमबीडी पुस्तकों की फोटस्टेट कर बेचने वाला आरोपित जेल भेजा
नगर थाना पुलिस ने एमबीडी किताबों की फोटोस्टेट कर बेचने वाले आरोपित को दोपहर बाद अदालत में पेश किया।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : नगर थाना पुलिस ने एमबीडी किताबों की फोटोस्टेट कर बेचने वाले आरोपित को दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने एक आरोपित को चार जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नगर थाना प्रभारी लेखराज ने बताया कि एनआइपीआर विजिलेंस लुधियाना के भूपिद्र सिंह ने शिकायत दी कि 18 दिसंबर को वह टीम के साथ रूटीन सर्वे के तहत जलालाबाद आए थे। दाना मंडी के निकट स्थित कचूरा फोटो स्टेट का संचालक उनकी एमबीडी ग्रुप व मॉर्डन पब्लिशर के नाम से मार्केट में आती किताबों की फोटो स्टेंट कर अपनी दुकान का नाम लगा बेच रहा था। इससे एमबीडी ग्रुप को आíथक नुकसान हो रहा है। भारत सरकार का टैक्स भी चोरी करके एमबीडी ग्रुप व भारत सरकार के साथ ठगी कर नुकसान पहुंचा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को दुकान पर छापेमारी की और सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने अनाज मंडी के सुरजीत सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था।