Move to Jagran APP

किसानों को बताए पराली जलाने के नुकसान

कृषि विभाग की ओर से धान की पराली की संभाल के लिए गांव जंडवाला मीरा सागला करनीखेड़ा और प्रभात सिंह वाला में किसानों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 10:04 PM (IST)
किसानों को बताए पराली जलाने के नुकसान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कृषि विभाग की ओर से धान की पराली की संभाल के लिए गांव जंडवाला मीरा सागला, करनीखेड़ा और प्रभात सिंह वाला में किसानों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान एडीओ गुरवीर सिंह व बीटीएम डा. राजदविंदर सिंह ने किसानों को पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।

loksabha election banner

उन्होंने किसानों को पराली की संभाल के लिए सुपर सीडर, हैपीसीडर व अन्य यंत्रों का प्रयोग करने की सलाह भी दी। इस दौरान किसानों को पराली को आग लगाने से मानव, पक्षी और जानवर पर होने वाले बुरे प्रभाव बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक यंत्रों के प्रयोग के साथ किसानों को पराली को खेत में ही संभाल करने के लिए अलग-अलग यंत्रों की जानकारी भी दी गई। इस मौके सर्कल इंचार्ज डा. सुखदीप सिंह ने नरमे की फसल पर बीमारियों और कीड़े मकौड़ों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस मौके एडीओ डा. शेफाली, जसप्रीत सिंह, कमलप्रीत, एएसआइ दयाल चंद के अलावा किसान उपस्थित थे।

बच्चों को हाथ साफ करने के दिए टिप्स संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश, डीईओ डा. सुखबीर सिंह की हिदायतों व स्कूल मुख्याध्यापक संदीप कुमार की अगुआई में सरकारी हाई स्कूल ओडियां में राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियां जारी हैं। स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज नवदीप डीपीई ने बताया कि स्कूल में हरियाली बढ़ाने के लिए नए पौधे लगाए गए और पहले से लगाए गए पौधों की सांभ संभाल की गई।

इस मौके स्कूली बच्चों की माताओं को स्कूल बुलाकर अध्यापिका नेहा और कविता द्वारा पोष्टिक आहार की महत्ता और शारीरिक साफ सफाई की जानकारी दी गई। स्कूल मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने व‌र्ल्ड हैंडवाश डे के मौके पर बच्चों को हाथ साफ करने के तरीकों बारे जानकारी दी गई। अध्यापिका सूचि और संजना की अगवाई में बच्चों में स्लोगन चार्ट की प्रतियोगिता करवाई गई। नवदीप कुमार डीपीई द्वारा शरीर को निरोग और मजबूर करने के लिए योगा सिखाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.