Move to Jagran APP

सुखबीर आज अबोहर में, कर सकते हैं प्रत्याशियों की घोषणा

नगर निगम चुनावों की तैयारियों व वर्करों में जोश भरने के मकसद से पूर्व उप मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल रविवार को अबोहर का दौरा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 04:35 PM (IST)
सुखबीर आज अबोहर में, कर सकते हैं प्रत्याशियों की घोषणा
सुखबीर आज अबोहर में, कर सकते हैं प्रत्याशियों की घोषणा

संवाद सहयोगी, अबोहर : नगर निगम चुनावों की तैयारियों व वर्करों में जोश भरने के मकसद से पूर्व उप मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल रविवार को अबोहर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनका अलग अलग आठ जगहों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के निवास पर चाय, एक जगह लंच व एक जगह पर प्रेस कांफ्रेंस करने का कार्यक्रम है। उनके दौरे की शुरूआत सुबह 10.30 बजे धर्म नगरी से भगवान दास के निवास पर कार्यकर्ताओं से बैठक से होगी। इसके बाद करीब 11 बजे गुरदियाल में पूर्व पार्षद हरचरण सिंह पप्पू के निवास पर, करीब 11 बजकर 50 मिनट पर जम्मू बस्ती पूर्व पार्षद बलवंत सिंह के निवास पर, करीब साढ़ 12 बजे संत नगर निवासी सुनील पिहवाल के निवास पर, दोपहर करीब 1 बजे शिअद सर्कल शहरी के अध्यक्ष सुरेश सतीजा के निवास पर लंच करेंगे। इस अवसर पर वह पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, श्री मुक्तसर साहिब के विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, सतिद्रजीत सिंह मंटा, बाबी मान, जिलाध्यक्ष अशोक अनेजा, देहाती जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ग्रेवाल, खुइयां सरवर सर्कल अध्यक्ष गुरिद्र सिंह जाखड़, महिला विग की जिलाध्यक्षा कर्मदीप कौर ढिल्लों तथा यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष हरविद्र सिंह हैरी के साथ विचार चर्चा करेंगे। करीब सवा 2 बजे सुखबीर बादल शिअद के जिला यूथ प्रधान हरविद्र सिंह हैरी के निवास स्थान तार एस्टेट पर पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत करेंगे। वहीं करीब 3 बजे नई आबादी निवासी पूर्व पार्षद अंजली छाबड़ा के निवास पर करीब साढ़े 3 बजे छोटी पौड़ी गली नं. 17 निवासी राजकुमार के निवास पर व शाम को 4 बजे अजीमगढ़ निवासी कुलदीप कुमार के निवास व शिअद सर्कल नई आबादी के प्रधान अजीतपाल सिंह रिकू के निवास स्थान ठाकर आबादी में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इस दौरान वह नगर निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.