गोपी चंद कॉलेज की छात्राओं ने योग में जीते तीन पदक
उज्जैन मध्य प्रदेश में आयेाजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में गोपी चंद कॉलेज की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल कर तीन पदक जीते हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : उज्जैन मध्य प्रदेश में आयेाजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में गोपी चंद कॉलेज की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल कर तीन पदक जीते हैं।
प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने बताया कि पंजाब की टीम ने योग कोच जयदेव योगी के नेतृत्व में हिस्सा लिया था। इसमें कॉलेज की छात्रा साक्षी, स्नेहा व भावना ने अंडर 18 से 35 आयु वर्ग में हिस्सा लिया व बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर 3 रजत पदक अपने नाम किए। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रिसिपल डॉ. रेखा ने छात्राओं, उनके अभिभावकों व शिक्षा विभाग की अध्यक्ष अनीता सिंह व कोच जयदेव योगी को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें