छात्राओं को किशोरावस्था की समस्याओं से किया अवगत
माया देवी स्कूल केराखेड़ा में किशोर अवस्था पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:30 PM (IST)
संस, अबोहर : माया देवी स्कूल केराखेड़ा में किशोर अवस्था पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. श्याम सुंदर व उनकी पत्नी ऊषा ने शिरकत की। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस सेमिनार में किशोर अवस्था में होने वाली परेशानियों बारे जानकारी दी गई। उन्होंने अध्यापकों को भी किशोर अवस्था के बारे में होने वाली समस्याओं बारे बताया व इसके प्रति बच्चों को जागरूक करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने इससे संबंधित किताबें पढ़ने को प्रेरित किया। प्रबंधक राजकुमार कंबोज व प्रिसिपल बलराज सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें