ठेका प्रथा बंद करने के लिए किया प्रदर्शन
श की प्रमुख ट्रेड यूनियनों, केन्द्र व राज्य सरकारों की कर्मचारी फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को नगर परिषद सफाई सेवकों ने प्रधान ओम प्रकाश ढिलोढ के नेतृत्व में हड़ताल रखकर नगर परिषद के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : देश की प्रमुख ट्रेड यूनियनों, केंद्र व राज्य सरकारों की कर्मचारी फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को नगर परिषद सफाई सेवकों ने प्रधान ओम प्रकाश ढिलोढ के नेतृत्व में नगर परिषद के बाहर रोष प्रदर्शन किया। ओम प्रकाश ने बताया कि 8 से 9 तक को पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगी। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों व सेवाओं की दरों में रिकॉर्डतोड़ हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगाना, सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं व विभागों का निजीकरण बंद करना, निजी क्षेत्र व सरकारी विभागों में ठेके पर भर्ती किए गए मजदूरों कर्मचारियों को पक्का करना, रिक्त पदों पर भर्ती करना, न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रतिमाह करना, सभी कर्मचारियों को जनवरी 2004 से पहले वाली पेंशन देना, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन वापस लेना, स्वामीनाथन कमीशन रिपोर्ट की सिफारिशें लागू करना, खेत मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए सर्वहितकारी कानून बनाना आदि शामिल हैं।