सरकारी अस्पताल के ठेका कर्मचारियों का धरना जारी
अबोहर के सरकारी अस्पताल के ठेका कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 05:05 PM (IST)
जासं, अबोहर : अबोहर के सरकारी अस्पताल के ठेका कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। शुक्रवार को धरने में क्लास फोर्थ गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन सदस्यों ने समर्थन किया।
वक्ताओं ने कहा कि ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है और उनका वेतन भी नहीं दिया गया। जिसके विरोध में किसान-मजदूरों ने लगातार संघर्ष किया। बीते माह इन्हें नौकरी पर बहाल करते हुए डीसी रेट पर तनख्वाह देने की बात तय हुई, लेकिन अब फिर किसी दबाव के चलते इनकी तनख्वाह रोकी गई है। जिसके विरोध में चार जून को बाइक रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर सर्बजीत सिंह, परमानंद, दर्शन लाल, अशोक कुमार, धर्मवीर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें