Move to Jagran APP

थाने के बाहर दुष्कर्म पीड़िता से की छेड़छाड़, छह पर केस

शहर की एक युवती ने कुछ दिन पहले अकादमिक संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 12:27 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:09 AM (IST)
थाने के बाहर दुष्कर्म पीड़िता से की छेड़छाड़, छह पर केस
थाने के बाहर दुष्कर्म पीड़िता से की छेड़छाड़, छह पर केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की एक युवती ने कुछ दिन पहले अकादमिक संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। नौ दिसंबर को युवती और उसके परिजन नगर थाने में बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद आरोपित लड़के के परिवार वालों के साथ उनका झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। नगर थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की के पक्ष से घायल हुए व्यक्ति के बयान दर्ज कर छह आरोपितों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बयान दिए कि उनकी बेटी के साथ शहर के एक अकादमी संचालक ने दुष्कर्म किया है। आरोपित उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। बीते दिन जब वे थाने के निकट चाय की दुकान पर खड़े थे तो वहां आरोपित प्रभजोत और हरबंस सिंह चार अन्य साथियों को लेकर आए और उसकी दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित ने बताया कि जब आरोपितों को रोका तो उनमें से एक व्यक्ति ने टूटे हुए कांच के गिलास से उस पर हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गया। शोर सुनकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।

loksabha election banner

अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के हरबंस सिंह ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। आरोप है लड़की ने उनके बेटे पर दुष्कर्म का झूठा पर्चा दर्ज करवाया है, लड़की वाले उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं। नौ दिसंबर को जब वे थाने से बाहर आ रहे थे लड़की वालों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। एएसआइ सुरजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित लड़की के पक्ष के बयान दर्ज कर प्रभजोत व हरबंस सिंह सहित चार अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज कर किया है। दूसरे पक्ष के भी बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.