कर्फ्यू में एकल अभियान ने की नई पहल
पशु पालकों व किसानों को देसी गाय पालने एवं आरगैनिक सब्जी की काश्त करने के लिए प्रेरित किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कर्फ्यू के दौरान एकल अभियान फिरोजपुर की तरफ से प्रधान योगेश गुप्ता ने पशु पालकों व किसानों को देसी गाय पालने एवं आरगैनिक सब्जी की काश्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान 17 मंचों के लगभग 430 गांवों में 630 आचार्यो से संपर्क किया गया। इस दौरान आचार्यो व गांव के लोगों को देसी गाय पालने व आरगैनिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लगभग 80 परिवारों ने गाय पालने का आश्वासन दिया और 50 परिवारों ने आरगैनिक खेती करने के लिए वचन लिया। इस मौके पर प्रवीण तलवाड़, इंद्र प्रकाश गुप्ता, साहिल गुप्ता वकील व रजनी गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें