सिक्का ने अबोहर सब डिवीजन में किए जा रहे कामों का लिया जायजा
कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा लोगों को स्कीमों व प्रोजेक्टों का लाभ मुहैया करवाया जा रहा है।
जासं, अबोहर : कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा लोगों को स्कीमों व प्रोजेक्टों का लाभ मुहैया करवाया जा रहा है। रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का ने कोर्ट कांप्लेक्स अबोहर के फ्रंट आफिस लीगल एड क्लिनिक में आगमन कर पीएलवी नरेश कंबोज व अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज से विचार चर्चा की। इस दौरान सिक्का ने अबोहर सब डिवीजन में कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे कामों का जायजा लिया।
सिक्का ने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर नरेश कंबोज द्वारा 18 मई से जरूरतमंद लोगों को मोबाइल व वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1968 पर संपर्क करके तुरंत कानूनी सहायता हासिल कर सकता है।