श्री राम मंदिर की सेवा जारी, 300 परिवारों को बांटा लंगर
श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर व सर्व समाज सर्व कल्याण संस्था द्वारा शुरू की गई लंगर सेवा निरंतर जारी है।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद परिवारों को खाना मुहैया करवाने के लिए श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर व सर्व समाज, सर्व कल्याण संस्था द्वारा शुरू की गई लंगर सेवा निरंतर जारी है। लंगर अभियान के 47वें दिन 300 परिवारों को लंगर बांटा गया। उक्त लंगर बांटने की शुरुआत समाजसेवी महेश नागपाल के दामाद राघव असीजा व रिहांश असीजा द्वारा की गई।
इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर द्वारा इलाके के जरूरतमंद परिवारों के लिए जो लंगर सेवा शुरू की गई है, वह कर्फ्यू तक निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू की शुरुआत के दौरान 500 परिवारों को राशन वितरित किया गया, लेकिन अब प्रशासन ने धीरे धीरे ढील देनी शुरू कर दी है, जिसके चलते अब 300 परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है।
मंदिर उत्सव कमेटी अध्यक्ष पंडित नत्थू राम शर्मा, संस्था के अध्यक्ष संजीव मार्शल, राज खनगवाल, महासचिव अशोक कथूरिया व एलडी शर्मा ने बताया कि इस लंगर सेवा में शहर के लोगों व मंदिर में सेवा कर रहे श्रद्धालुओं का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। आयोजन में मंदिर के संरक्षक चेयरमैन रमेश सेठी, दिवांश कामरा, उपाध्यक्ष सतपाल उबवेजा, बब्बू नारंग, धर्मपाल गांधी, निशांत अग्रवाल, पंडित राजेश शर्मा, पंडित चिमनलाल शर्मा व अन्य सहयोग दे रहे हैं।