यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोपी चंद कालेज की शीतल नरूला ने यूनिवर्सिटी में किया टाप
गोपी चंद कालेज की छात्रा ने एक बार फिर एमए अंग्रेजी दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में यूनिवर्सिटी में टाप कर कालेज का नाम रोशन किया है।

संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपी चंद कालेज की छात्रा ने एक बार फिर एमए अंग्रेजी दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में यूनिवर्सिटी में टाप कर कालेज का नाम रोशन किया है।
प्रिसिपल डा. रेखा सूद हांडा ने बताया कि शीतल नरूला ने 85.57 फीसद अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है । सिमरण मिगलानी ने 83.75 फीसद अंक लेकर यूनिवर्सिटी ने पांचवां, कामना ने 83.25 फीसद अंक लेकर छठा व गजल ने 83 फीसद, हरजिदर कौर 82.50 फीसदी अंक लेकर यूनिवर्सिटी की टापर लिस्ट में नौवां स्थान हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। प्रिसिपल डा रेखा सूद हांडा ने शानदार परीक्षा परिणाम पर छात्राओं, उनके अभिभावकों व अंग्रेजी विभाग की प्रमुख डा आरती कपूर,डा. सीमा सोमानी, अमनदीप कौर व शिवांगी को बधाई दी है ।
कृषि कानूनों रद होना लोकतंत्र की जीत : मुसाफिर संस, अबोहर : केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी हलका बल्लुआना के इंचार्ज अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि यह न सिर्फ लोकतंत्र की जीत है, बल्कि किसानों की एकता की जीत है। मोदी सरकार 14 महीने पहले यह कानून लेकर आई थी, तब से ही किसान भाईयों ने इसके खिलाफ संघर्ष का मोर्चा खोल रखा है। यदि मोदी सरकार ने अपनी गलती को सुधारते हुए इन कानूनों को रद्द करने का फैसला किया है, तो आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा भी करनी चाहिए, ताकि उनके परिवारों को न सिर्फ कुछ राहत मिल सके।
