राम शरणम आश्रम के सेवादारों ने बांटा राशन
बाबा दीप सिंह नगर में 350 जरूरतमंदों को घर पर जाकर लंगर वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 04:17 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:08 AM (IST)
जासं, अबोहर : स्थानीय राम शरणम आश्रम मलोट रोड के सेवादारों ने लगातार तीसरे दिन बाबा दीप सिंह नगर में 350 जरूरतमंदों को घर पर जाकर लंगर वितरित किया। आश्रम के मुख्य सेवादार मदनलाल भालोटिया ने बताया कि सेवादार तन मन से इस सेवा में जुटे हुए हैं। प्रभु से आशीर्वाद लेकर लंगर हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जब तक प्रशासन चाहेगा यह लंगर की सेवा निरंतर चलती रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें