माईनर से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का किया अंतिम संस्कार
गांव मोडीखेड़ा में तरमाला माईनर से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान न होने पर वीरवार को नर सेवा नारायण सेवा समिति ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:34 AM (IST)
जासं, अबोहर : गांव मोडीखेड़ा में तरमाला माईनर से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान न होने पर वीरवार को नर सेवा नारायण सेवा समिति ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बहाववाला पुलिस ने 72 घंटों बाद भी शव की पहचान न होने पर 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की देह को नर सेवा संस्था के सुपुर्द कर दिया, जिस पर संस्था ने उसका फाजिल्का रोड श्मशान भूमि में उसका हिदू रीति रिवाजों सहित अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर राजू चराया, बिट्टू नरूला, प्रवेश धींगड़ा, रवि, जगदेव, प्रेम नरूला, सोनू शर्मा, कमल खन्ना व चरणजीत मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें