विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो साल बाद शुरू हुआ गोशाला रोड का निर्माण

By JagranEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 09:50 PM (IST)

पिछले दो साल से निर्माण कार्य के कारण परेशानी का सामना कर रहे गोशाला रोड के दुकानदारों को नगर निगम ने दीवाली का तोहफा दिया है।

दो साल बाद शुरू हुआ गोशाला रोड का निर्माण
दो साल बाद शुरू हुआ गोशाला रोड का निर्माण

संस, अबोहर : पिछले दो साल से निर्माण कार्य के कारण परेशानी का सामना कर रहे गोशाला रोड के दुकानदारों को नगर निगम ने दीवाली का तोहफा दिया है। शनिवार से गोशाला की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है जिससे दुकानदारों ने खुशी जताई है।

दुकानदार राजिदर कुमार ने बताया कि पिछले करीब दो साल से इस रोड पर सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था, जिस कारण दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस रोड पर कई बैंक व प्राइवेट व सरकारी अस्पताल भी हैं, जिस कारण इस मार्ग पर लोगों का काफी आवाजाही रहती थी, लेकिन निर्माण कार्य चलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि दुकानदारी भी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने बताया कि अब दीवाली से पहले सड़क बनने से दुकानदारों व लोगों को काफी राहत मिली है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले सीवरेज पाइप डाली गई है व उसके बाद सड़क बैठ न जाए। इस कारण यहां कंक्रीट डालकर छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि बेशक इस कारण कुछ परेशानी हुई लेकिन अब यहां सीवरेज जाम रहने व पानी की निकासी की समस्या पूरी तरह से हल हो गई है व अब सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है।

वार्ड 27 में शुरू करवाए विकास कार्य संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: विधायक परमिन्दर सिंह पिकी की पत्नी और कांग्रेस नेता इंद्रजीत कौर खोसा ने शनिवार को वार्ड नंबर 27 में गोबिद नगरी की गलियों में इंटरलाकिग टाइल्स लगाने का काम शुरू करवाया। इस दौरान उनके साथ वार्ड की पार्षद यामनी शर्मा, उनके पति और कांग्रेसी नेता मनीष शर्मा, नगर कौंसिल के प्रधान रिकू ग्रोवर, पार्षद राजेश , कांग्रेसी नेता सतनाम सिंह, कांग्रेस नेता सोनी शर्मा उनके साथ मौजूद थे।

इंद्रजीत कौर खोसा ने कहा कि शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी गई। सुंदर पार्क बनाए गए, जिम स्थापित करवाई गई। शहर के विरासती गेटों को फिर जीवंत किया गया। सर्कुलर रोड पक्की करवाई गई।