अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में दम दिखाएगी रितु
गॉडविन स्कूल घल्लू की खिलाड़ी रितु स्वामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली वुशू चैंपियनशिप में जगह बनाई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 12:56 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : गॉडविन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल घल्लू की खिलाड़ी रितु स्वामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली वुशू चैंपियनशिप में जगह बनाई है। रितु यह प्रतियोगिता छह नवंबर से जोर्जिया में होगी। इससे पहले भी रितू स्वामी ने जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं। यह खिलाड़ी वुशू नेशनल सिलवर मेडलिस्ट है और किक बॉक्सिंग में लगातार सात वर्ष गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। इसकी वजह से रितु स्वामी किक बॉक्सिग बैल्ट हासिल कर चुकी है। रितु की हौसला अफजाई करते हुए स्कूल प्रमुख जगजीत सिंह बराड़ ने उसे सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। प्रिसिपल लखविंदर कौर बराड़ ने भी रितु को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें