चाचा नेहरू के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारें
सचखंड कांवेंट स्कूल में प्रधानाध्यापिका एलविना डेनियल के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया जिसके तहत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जासं, अबोहर : सचखंड कांवेंट स्कूल में प्रधानाध्यापिका एलविना डेनियल के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया, जिसके तहत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इसके बाद विशेष कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें स्टाफ ने गिद्दा व भंगड़ा प्रस्तुत किया व गीत भी पेश किए। बच्चों ने अध्यापकों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी रखी गई। सभी बच्चों ने इस सुनहरे पल का भरपूर आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया व जोश एवं उत्साह के साथ बाल दिवस का लुत्फ उठाया। प्रधानाध्यापिका एलविना डेनियल ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व के बारे में बताया। मैनेजमेंट की ओर से भी बच्चों को प्रेरणा स्वरूप हर क्षेत्र में अपने लक्ष्य को हासिल करते रहने का आशीर्वाद दिया गया।