श्रीराम मंदिर में108 कंजकों का पूजन आज
स्थानीय श्रीराम मंदिर में नवरात्र मेले के छठे नवरात्र पर मंदिर में मां कात्याणी का पूजन हुआ।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : स्थानीय श्रीराम मंदिर में नवरात्र मेले के छठे नवरात्र पर मंदिर में मां कात्याणी का पूजन हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केके कामरा ने बताया कि छठे दिन कांता गोयल, अलका चुचरा, शकुंतला देवी, बबली, अनामिका, भावना, शकुंतला नारंग, अनु जांगिड़, अनीता, सुनीता सैन, ममता शर्मा, प्रेम शर्मा, सुमन सचदेवा, हैप्पी उपवेजा, नीलम पुजारा व सविता काठपाल की ओर से मां का पूजन करवाया गया। इसके बाद मंदिर की सुंदरकांड महिला समिति की अध्यक्ष सुषमा पुजानी की देखरेख में शाम साढ़े तीन से साढ़े 6 बजे तक दुर्गा स्तुति पाठ किए गए। पाठों के बाद शाम साढ़े 6 बजे संकीर्तन किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे मंदिर में 108 कंजकों का पूजन होगा। इसके बाद शाम को नवरात्र पर पाठ पढ़ने वाली सुंदर कांड महिला समिति की सदस्याओं को समानित किया जाएगा।