मंगनी के बाद शादी करने से किया इंकार, पर्चा दर्ज
झांसा देकर मंगनी करने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर पहले शादी का झांसा देकर मंगनी करने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। इस संबंधी नगर थाना पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि नवंबर 2019 में उसकी मंगनी पुशपिद्र सिंह के साथ हुई थी। मंगनी के समय लड़के के परिवार ने कहा कि उन्हें दहेज के रूप में कुछ नहीं चाहिए। लेकिन बाद में उन्होंने कार की मांग की। जिस पर उसके पिता ने लोन लेकर उन्हें कार दे दी।
पीड़िता ने कहा कि एक दिन लड़का उसके घर आया और कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, वह फरवरी 2020 में शादी कर लेंगे। लेकिन कुछ समय के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
इसके बाद उसके परिवार सदस्यों ने लड़के के परिवार से मिलने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने एसएसपी फाजिल्का की मंजूरी मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।