विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने गेट रैली कर जताया रोष

By JagranEdited By:
Published: Wed, 01 Dec 2021 03:24 PM (GMT+05:30)

बिजली मुलाजिम सांझी संघर्ष कमेटी मंडल के सदस्यों ने संयुक्त फोरम के आहवान पर बोर्ड प्रबंधन व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने गेट रैली कर जताया रोष
बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने गेट रैली कर जताया रोष

संवाद सहयोगी, अबोहर : बिजली मुलाजिम सांझी संघर्ष कमेटी मंडल के सदस्यों ने संयुक्त फोरम के आहवान पर बोर्ड प्रबंधन व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने बताया कि पे बैंड की मांग को लेकर वे सामूहिक छुट्टी लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 27 नवंबर को सयुक्त फोर्म के साथ यह निर्णय किया कि 30 नवंबर को पे बैंड देने संबंधी सरकुलर जारी कर दिया जाएगा लेकिन चार दिन बीत जाने पर भी यह सरकुलर जारी नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। अब सभी कर्मचारियों ने कामकाज ठप्प करते हुए पटियाला में बैठक कर बडा संघर्ष करने का फैसला किया है जिसमें अबोहर से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होगें। धरने के दौरान जरनैल सिंह, निर्मल सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेन्द्र कुमार, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, शुभम, कुलवंत सिंह, मनीश कुमार, राहुल व राकेश कुमार ने संबोधित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।