Move to Jagran APP

कांग्रेस छोड़ आजाद चुनाव लड़ने वाले गोल्डी कंबोज के पिता को पुलिस ने उठाया

जलालाबाद उपचुनाव में कांग्रेस छोड़ आजाद उतरे गोल्डी कंबोज के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:23 AM (IST)
कांग्रेस छोड़ आजाद चुनाव लड़ने वाले गोल्डी कंबोज के पिता को पुलिस ने उठाया
कांग्रेस छोड़ आजाद चुनाव लड़ने वाले गोल्डी कंबोज के पिता को पुलिस ने उठाया

संवाद सूत्र, जलालाबाद : जलालाबाद उपचुनाव में काग्रेस पार्टी को इस्तीफा देकर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे गोल्डी कंबोज की मुसीबत बढ़ने लगी है। जिला मोहाली पुलिस जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता सुरिद्र कंबोज को किसी पुराने जमीनी विवाद के मामले में पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

loksabha election banner

बता दें कि बीते दिनी गोलडी कंबोज ने यूथ काग्रेस पार्टी के महासचिव पद से और काग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस कारण यह रहा कि काग्रेस ने जलालाबाद उपचुनाव के लिए उनकी दावेदारी को अनदेखा करके बाहरी हलके गुरूहरसहाए के निवासी रमिन्दर आवला को टिकट देकर बतौर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था। बीती शाम मोहाली से आई पुलिस ने गोल्डी कंबोज के पिता सुरिन्दर को घर से हिरासत में लिया और पूछताछ में अपने साथ ले गई। जैसे ही इसकी सूचना गोल्डी और उनके समर्थकों को लगी तो उन्होंने इस बारे पता करने की कोशिश की परंतु कोई जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल पुलिस पूरी तरह से साफ नहीं बता रही है कि पुराना जमीनी विवाद क्या है और इसमें गोल्डी कंबोज के पिता की क्या भूमिका रही है।

इस बारे में जब जलालाबाद के एसएचओ लेखराज बट्टी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 2015 के जमीनी विवाद के सिलसिले में पुलिस किसी पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई है। इससे आगे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, मोहाली के नया गाव थाने के एसएचओ दलवीर सिंह ने बताया कि थाने के एसआइ निशान सिंह की तरफ से सुरिंद्र कंबोज को पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन वह इससे आगे कोई जानकारी नहीं दे सकते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.