गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से वीरवार ोक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 116वीं जयंती नेहरू पार्क में मनाई गई।
संस, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से वीरवार ोक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 116वीं जयंती नेहरू पार्क में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि लोक अदालत के सदस्य एवं सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का थे। इस अवसर पर एडवोकेट देसराज कंबोज, पैरालीगल वालंटियर दर्शन लाल चुघ, आल इंडिया एफसीआई के उपप्रधान नूनीवाल, भूपेंद्र सिंह, जगजीत कंबोज, वेद प्रकाश अल्ला, मुकेश पांडे, बिट्टू खुराना, परमजीत कौर, नीलम रानी, पायल, मनीषा, शिकू, सुखवंत सिंह, बबलू, प्रितीक्ष, संजय, चिराग, सन्नी, अरविन्द्र सिंह, राहुल, मोनू ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।