अध्यापकों को नक्शे बनाने के दिए टिप्स
पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के छठी से आठवीं कक्षा का अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय का एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। सेमिनार में सामाजिक शिक्षा व अंग्रेजी विषय से संबंधित ई कंटेंट के बारे में जानकारी दी गई
जासं, अबोहर : पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के छठी से आठवीं कक्षा का अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय पर सेमिनार सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार लगाया गया। इसमें सामाजिक शिक्षा व अंग्रेजी विषय से संबंधित ई कंटेंट के बारे में जानकारी दी गई, ताकि स्कूलों में कंप्यूटर लैब में बच्चों को जानकारी प्राप्त हो सके। अध्यापकों को नक्शे बनाने की जानकारी दी गई । अध्यापकों को नक्शे बनाने की प्रैक्टिस भी करवाई गई। अंग्रेजी शिक्षण में सुधार के लिए शब्द गतिविधि व वाक्य गतिविधि का अभ्यास भी करवाया गया। इस सेमिनार को सुचारू रूप से चलाने के लिए ¨प्रसिपल ¨बदु अरोड़ा ने अपना योगदान दिया।