श्री अरूट जी महाराज जयंती पर गणमान्य व बुजुर्गो का सम्मान
अरोडा विकास मंच द्वारा श्री अरूट जी महाराज की जयंती पर शहर के गणमान्य नागरिकों और बुजुर्गों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : जागरण संवाददाता, अबोहर : अरोडा विकास मंच द्वारा श्री अरूट जी महाराज की जयंती पर शहर के गणमान्य नागरिकों और बुजुर्गों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। यह सम्मान सभी के घर जा कर दिया गया। सम्मानित होने वालो में डॉ. नवीन सेठी, होटल सनबीम के मालिक मंगत राय बठला, सेवा भारती के प्रधान सतपाल गिल्होत्रा, सुरिदर छिन्दा प्रधान प्रॉपर्टी यूनियन अबोहर, बिहारी का ढाबा से बिहारी लाल कुक्कड, बनवारी लाल, इन्दरमोहन, शेरे पंजाब ढाबा से अशोक राजपाल, सेंट्रल बैंक से मदन लाल छाबडा, छाबडा बर्तन स्टोर के मालिक सोहन लाल छाबड़ा और सुरेखा रानी, नागपाल परिवार से मूल चन्द नागपाल, मुंजाल ट्रेवल्स से हरबंस लाल मुंजाल, अमृत मॉडल स्कूल से सुनीत कालडा और मेहता परिवार से बिमला रानी मेहता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरोड़ा विकास मंच के प्रधान शाम लाल अरोड़ा, सरंक्षक गगन चुघ, महासचिव प्रेम सिडाना, मीडिया प्रभारी हैप्पी मनोचा,सतीश बब्बर और अरोडा विकास मंच महिला विग प्रधान अनुपमा धूडि़या, चेयरमैन सविता वाईस प्रधान रचना जुनेजा, सुनीता मेहता, अरोड़ा विकास मंच युवा विग के प्रधान रजत छाबड़ा, चेयरमैन सुनील कालडा, महासचिव रिशु चावला और मंगत राय बठला, सुखमिदर सिंह पिका, ब्रिक यूनियन के अध्य्क्ष विपन नागपाल, अरोडा महासभा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार डोडा उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप