दहेज की खातिर नवविवाहिता से की मारपीट
नवविवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की खातिर मारपीट कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 04:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : नई आबादी में एक नवविवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की खातिर मारपीट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उपचाराधीन मोनिका ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 13 मार्च को नई आबादी निवासी गगन बठला से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर उसे तंग परेशान करने लगे। इसी के चलते शनिवार रात उसके ससुरालियों ने उसे दहेज न लाने पर पीटा और उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। उसने अपने मायके वालों को सूचित किया औरमायके वालों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें