Move to Jagran APP

नवनियुक्त नगर कौंसिल अध्यक्ष का किया सम्मान

मानव कल्याण वृद्ध आश्रम में संस्था के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे व नगर कौंसिल फाजिल्का के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सुरिद्र सचदेवा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 10:49 PM (IST)
नवनियुक्त नगर कौंसिल अध्यक्ष का किया सम्मान
नवनियुक्त नगर कौंसिल अध्यक्ष का किया सम्मान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : मानव कल्याण वृद्ध आश्रम में संस्था के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे व नगर कौंसिल फाजिल्का के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सुरिद्र सचदेवा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि पार्षद कुमार गौरव झांब, जोगिंद्र सिंह नामधारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल भूसरी, पार्षद अश्वनी कुमार, पार्षद जगदीश बसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सोनी, गौरव नारंग, मास्टर जोगिन्द्र सिंह, पार्षर राधे श्याम ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की।

loksabha election banner

इस मौके संस्था द्वारा नगर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरिन्द्र सचदेवा का विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि दविंद्र घुबाया ने आश्रम को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस मौके संस्था के संरक्षक डा. पन्ना लाल गुप्ता ने बताया कि सुरिंद्र सचदेवा मानव कल्याण वृद्ध आश्रम के दस वर्षों तक अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने आश्रम को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। विधायक द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता से आश्रम की बिल्डिग की रेनोवेट की जाएगी। इस मौके संस्था के संरक्षक डा. पन्ना लाल गुप्ता, एडवोकेट सुशील गुम्बर, पंडित विष्णु दत्त शर्मा, गिरधारी लाल अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश कपूर, महासचिव जंगशेर बहादर, कोषाध्यक्ष अशोक बुद्धिराजा, सचिव सुरिन्द्र मूलड़ी, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष महेन्द्र धींगड़ा, अनु नागपाल, कार्यालय सचिव सतीष जोशी, हरीष गिल्होत्रा, राजेश भारद्वाज, विपन बजाज, इन्द्र सिंह सैणी, रणजीत सिंह, सुभाष चन्द्र कुक्कड़, राजिन्द्र पाल कुक्कड़, महेश चन्द, धीरा व अन्य उपस्थित रहे।

युवाओं को बांटी टूल किटें संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का के विधायक दविद्र सिंह घुबाया ने शनिवार को रोजगार के लिए नौजवानों को टूल किटें वितरित की। विधायक घुबाया ने कहा कि नौजवानों को उनके हुनर के अनुसार ही टूल किटें मुहैया करवाई गई हैं। इस मौके जिला भलाई अफसर बरिंदर सिंह, नगर कौंसिल प्रधान सुरिंदर कुमार सचदेवा, पार्षद गोलडी झांब, गौरव नारंग, गुलाबी सरपंच, देस सिंह प्रधान, शमंटा सरपंच लाधूका मंडी, मिकू कंबोज, अंग्रेज सिंह सरपंच, अमन कुमार, सोनू, राज सिंह, रमेश सिंह सरपंच, जोगिद्र सिंह घुबाया व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.