न्यू पंजाब डे के उपलक्ष्य में करवाए मुकाबले
माया देवी मेमोरियल सीसे स्कूल केराखेड़ा में न्यू पंजाब डे मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर: माया देवी मेमोरियल सीसे स्कूल केराखेड़ा में न्यू पंजाब डे मनाया गया। इस दौरान सरकारी हाई स्कूल केराखेड़ा के कंप्यूटर अध्यापक मोहित कुमार व साइंस अध्यापक लक्ष्मीकांत मुख्यअतिथि थे।
कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह सदन द्वारा किया गया। इस दौरान भाषण, कविताएं व बोलियों के मुकाबले स्कूल के सदनों में करवाए गए। जिसमें शहीद भगत सिंह सदन ने पहला, आर्य भट्ट सदन ने दूसरा व सरदार पटेल व राधा कृष्ण सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक राजकुमार कंबोज ने मुख्यअतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें