मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार : डॉ काजमी
स्वास्थ्य विभाग फाजिल्का द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन सिविल अस्पताल फाजिल्का में किया गया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : स्वास्थ्य विभाग फाजिल्का द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन सिविल अस्पताल फाजिल्का में किया गया। इस मौके पर डीडीएचओ डॉ. अनीता कटारिया, डॉ. कविता सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. काजमी ने स्तनपान सप्ताह की जरूरत के बारे में कहा कि बच्चे के लिए भी मां का दूध ही सर्वोतम है। जन्म के बाद बच्चे को पहला दूध अवश्य देना चाहिए और छह महीने तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए और कुछ नहीं। छह महीने के बाद मां के दूध के साथ-साथ नरम खाना जैसे चावल, खिचड़ी, दलिया आदि देना शुरू करें। इनके साथ-साथ दो साल तक मां अपना दूध बच्चे को जरूर पिलाएं। अगर मां अपना दूध बच्चे को पिलाएगी तो वह खुद भी स्वस्थ रहेगी। ओस्टियोप्रोसिस जैसी बीमारी जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं उससे भी बची रहेगी। इस मौके जिला मास मीडिया अधिकारी अनिल धामू ने बताया के जिला फाजिल्का की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में यह सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त तक आइडीसीएफ पखवाड़ा भी शुरू किया गया है। इस मौके डॉ. अनीता कटारिया ने मां के दूध की महत्ता पर एक इश्तेहार भी जारी किया। एएनएम दविद्र कौर, आशा वर्कर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।