Move to Jagran APP

विधायक कंबोज ने विस में उठाया अरनीवाला में पानी के प्रोजेक्ट का मुद्दा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के लगभग 100 दिन बाद नए विधायकों को पहली बार अपने क्षेत्र की समस्याएं विधानसभा में उठाने का मौका मिला जिसमें जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने भी लोगों की समस्याओं के हल के लिए कई मुद्दे उठाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 04:01 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 04:01 AM (IST)
विधायक कंबोज ने विस में उठाया अरनीवाला में पानी के प्रोजेक्ट का मुद्दा
विधायक कंबोज ने विस में उठाया अरनीवाला में पानी के प्रोजेक्ट का मुद्दा

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के लगभग 100 दिन बाद नए विधायकों को पहली बार अपने क्षेत्र की समस्याएं विधानसभा में उठाने का मौका मिला, जिसमें जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने भी लोगों की समस्याओं के हल के लिए कई मुद्दे उठाए। उनमें सबसे अहम मुद्दा 78 नंबर अरनीवाला शेख सुभान में पीने वाले साफ पानी की समस्या को लेकर उठाया। इसके लिए वहां कोई वाटर व‌र्क्स बनाने के प्रोजेक्ट व उस पर हुए काम को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उक्त समस्या उनके ध्यान में है और जल्द ही इसका हल करवाया जाएगा।

loksabha election banner

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जब जगदीप कंबोज गोल्डी समर्थन के लिए अरनीवाला शेख सुभान के गांवों में गए तो वहां के लोगों ने उन्हें पीने वाले पानी की समस्याओं को लेकर बताया। उन्होंने बताया कि वह हर रोज पानी को मूल्य पर खरीदते हैं, जबकि कई बार तो मौसम खराब होने पर उन्हें पानी मिल ही नहीं पाता, जिस पर गोल्डी कंबोज ने विश्वास दिलाया था कि वह इस मुद्दे को जरूर उठाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पानी की समस्या के हल के लिए नया वाटर वर्कस लगाने का प्रोजेक्ट चला हा है, जिस पर कुल 7.55 करोड़ रुपये खर्च आना है, जिसमें से अब तक चार करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। जबकि बाकी का बचा हुआ कार्य 31 अक्टूबर तक मक्कमल करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नहरी पानी की समस्या का भी मुद्दा उठाया

जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने नहरी पानी को लेकर भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला फाजिल्का व जिला फिरोजपुर श्री मुक्तसर साहिब व फरीदकोट के साथ मिलता है, जब हरिके पतन से पानी आता है तो कसूर का पानी उसमें मिल जाता है। इसके लिए काफी नहरें तो बना दी गई हैं, लेकिन जब वह पानी आपस में मिल जाता है तो वह इन चार जिलों के अलावा राजस्थान में भी जाकर लोगों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के लोग फसल के लिए नहरी पानी से ही खेती करते हैं, जबकि कई लोग तो इस पानी को पीते भी हैं। इसलिए उनकी सिचाई मंत्री से यही अपील है कि वह समस्या का हल करवाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.